आगरालीक्स…आगरा स्मार्ट सिटी के कैमरों का हो रहा सही उपयोग. एक जगह से पूरे शहर पर रखी जा रही नजर. सिविल सोसाइटी ने कमांड सेंटर में देखी व्यवस्थाएं…
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में स्थित “ट्रेफिक कमांड सेंटर पहुँच कर, आगरा के ट्रैफिक मैनेजमेंट को देखा. यहां स्मार्ट सिटी के कैमरों का सही उपयोग हो रहा है. एक जगह से पूरे शहर पर नजर रखी जा सकती है. ट्रेफिक रेड लाइट या ट्रेफिक पुलिस ने नहीं रोका है तो 30 सेकंड से ज्यादा रुकावट पर कमांड सेंटर मे सूचना पहुंच जाती है. कमांड सेंटर पर लगी स्क्रीन पर आगरा की विभिन्न सड़कों पर ट्रेफिक की स्थिति देखी जा सकती है.
सिविल सोसाइटी ने जाना कि आगरा के यातायात संचालन में तकनीकी और मैनपावर प्लेसमेंट से जमीनी स्तर पर बदलाव नज़र आ रहा है. एसीपी अरीब अहमद ने पूरे कमांड सेंटर के कार्य को विस्तार से बताया. अभी तो ट्रैफिक पुलिस पब्लिक एड्रेस सिस्टम से ट्रैफिक रूल अवगत करा रही है, जल्दी ही नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा का मानना है, यह प्रगतिशील बदलाव है। शहर के लोगों को खासकर स्कूल छात्रों को यह कमांड सेंटर जरूर देखना चाहिए. निरीक्षण करने वालों में सिविल सोसाइट के अनिल शर्मा और असलम सलीमी रहे.