आगरालीक्स आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के साथ फ्राड, तंदूरी चिकिन और रेशमी मलाई चिकिन टिक्का के लिए जोमैटो से आर्डर किया, जानें पूरा मामला, जोमेटो ने दी सफाई।
आगरा के रहने वाले आलराउंडर और पेसर दीपक चाहर ने टवीट किया है, उन्होंने कहा है कि जोमैटो से तंदूरी चिकिन और रेशमी मलाई चिकिन टिक्का आर्डर किया। उन्होंने जोमैटो पर आर्डर की डिलीवरी का स्टैटस चेक किया तो उसमें फूड डिलीवरी दर्शाया गया। मगर, जोमैटो की तरफ से कोई डिलीवरी करने नहीं आया, इस पर उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल किया तो उन्हें बताया गया कि आपका आर्डर आपको डिलीवरी कर दिया गया है, आप झूठ बोल रहे हैं।
उन्होंने इस पूरे मामले को टवीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि भारत में नया फ्राड चालू हो गया है, मुझे यकीन है कि बहुल से लोग समान समस्याओं का सामना कर रहे होंगे, उन्होंने लोगों से कहा है कि आप भी जोमैटो के साथ अपनी समस्या को बताएं।
स्क्रीनशॉट के साथ किया गया टवीट
इस मामले में जोमैटो ने सफाई दी है, दीपक चाहर को टैग कर लिखा है कि दीपक आपको इस तरह का अनुभव करना पड़ा इसके लिए हम चिंतित हैं और असुविधा के लिए माफी चाहते हैं लेकिन आप निश्चिंत रहें हम ऐसे मुदृदों को काफी गंभीरता से लेते हैं और जल्दी ही इसका समाधान करेंगे।