आगरालीक्स…. आगरा मेंट्रो स्टेशन पर टाइम पास नहीं कर सकेंगे। स्टेशन पर 20 मिनट से ज्यादा देर तक ठहरते हैं तो जुर्माना लगेगा। इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई हैं।
आगरा में ताजमहल से सिकंदरा के बीच मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया गया है। इसमें एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं, पहले कॉरिडोर में जल्द मेट्रो का संचालन शुरू होना है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए गाइड लान तैयार की गई हैं।
20 मिनट के बाद 10 रुपये प्रति घंटा जुर्माना
आगरा मेट्रो में टिकट लेने के बाद एक स्टेशन पर 20 मिनट तक रुक सकेंगे, हर पांच मिनट पर मेट्रो मिलेगी। साथ ही छह मेट्रो स्टेशन पर अधिकतम 120 मिनट तक ही रह सकेंगे। इससे ज्यादा समय मेट्रो स्टेशन पर रुकते हैं तो 10 रुपये प्रति घंटा जुर्माना लगेगा। मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी, जिससे ऐसे लोग जिन्हें आगरा मेट्रो से सफर नहीं करना है वे टाइफ पास के लिए टिकट लेकर मेट्रो स्टेशन पर रुकते हैं तो उनकी पहचान की जा सके।