मुंबईलीक्स..बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व अभिनेता रणवीर सिंह के घर पांच साल बाद गूंजेंगी किलकारियां। कपल ने गुड न्यूज शेयर की।
दीपिका-रणवीर ने साथ रखी थी पहले चुप्पी
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के गर्भवती होने पर काफी समय से दीपिका-रणवीर चुप्पी साधे हुए थे। पब्लिक अपीरियंस के दौरान भी एक्ट्रेस ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थीं।
इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दीपिका-रणवीर ने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक कार्ड बना हुआ है, जिस पर बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की इमेज बनी हुई है। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर का नाम लिखा हुआ है। उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी।