अजमेरलीक्स… अजमेर की टाडा कोर्ट ने सीरियल बम धमाकों के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है। दो आंतकियों को इस मामले में दोषी माना है।
पांच शहरों में बम धमाकों का था आरोप
सीरियल बम धमाकों के आरोपी करीम टुंडा और दो अन्य आतंकियों इरफान और हमीमुद्दीन को टाडा अदालत में पेश किया गया। टुंडा सीरियल बम धमाकों का मुख्य आरोपी था। वह आईएसआई से जुड़ा हुआ था, उस पर मुंबई, अजमेर सहित पांच शहरों में बम ब्लास्ट के आरोप थे।
इरफान और हमीमुद्दीन दोषी करार
टाडा कोर्ट ने सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीम टुंडा को बरी कर दिया है। टाडा कोर्ट ने इस मामले में दो आतंकियों इरफान और हमीमुद्दीन को दोषी माना है।
तीस साल बाद आया फैसला
गौरतलब है कि अजमेर की टाडा कोर्ट ने सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीब 30 साल बाद फैसला सुनाया है।