आगरालीक्स…. आगरा में अरबों रुपये की जोंस मिल की जमीन की अवेध रुप से खरीदी फरोख्त के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ( EOW )ने तीन दर्जन लोगों को भेजे नोटिस, मची खलबली।
आगरा के जीवनीमंडी स्थित जोंस मिल की एक दुकान में ब्लास्ट के बाद हुई जांच में अरबों की जमीन की खरीद फरोख्त करने का मामला सामने आया था। इस मामले में हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन, सरदार कंवलजीत सिंह, राजेंद्र जैन उर्फ रज्जो जैन सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव मनोज शर्मा के निर्देश के अनुपालन में थाना छत्ता में पंजीक्रत मुकदमा अपराध संख्या 19 2021 धारा 420 467 471 और धारा तीन सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान अधिनियम से संबंधित जांच आख्या के क्रम में नोटिस जारी किए गए हैं।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाधीक्षक विवेक शर्मा द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि यदि सात दिन के अंदर अपना पक्ष मय सबूतों के नहीं रखा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने जोंस मिल की जमीन खरीदी या बेची है किराए पर उठाई है उसके लिए ट्रांजैक्शन डिटेल, आईटीआर सहित अन्य ब्योरा मांगा गया है। साथ ही जिलाधिकारी से हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन, सरदार कंवलजीत सिंह, राजेंद्र जैन उर्फ रज्जो जैनके खिलाफ की गई कार्रवाई का भी ब्योरा मांगा है।
इन्हें दिए गए नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमित गोयल खाटू श्याम बिल्डबैल, मातंगी टावर, कपिल वाजपेयी आवास विकास कॉलोनी, रवि शंकर शंकर स्क्वायर जीवनी मंडी, हेमेंद्र अग्रवाल चुनमुन, रायल कंस्ट्रक्शंस, कावेरी कमला नगर, उमेश अग्रवाल छिली ईंट रोड लीनर शूज नीरज नगर गैलाना, प्रबंधक जैनब पेट्रोल पंप जीवनी मंडी, प्रबंधक पिनाहट पेट्रो पंप, यमुना व्यू पेट्रोल पंप, शब्बीर अब्बास, यमुना व्यू अपार्टमेंट,