आगरालीक्स…डब्ल्यूपीएल अब रोमांचक। मुंबई इंडियन की बॉलर ने फेंकी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद। तीसरे पायदान पर है टीम, जानें अब तक की स्थिति।
दिल्ली की टीम टॉप पर
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले अब रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। पिछले साल की विजेतात मुंबई इंडियन की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है, जबकि दिल्ली की टीम पहले स्थान पर काबिज हो गई है। दूसरे स्थान पर आरसीबी है, जबकि चौथे स्थान पर यूपी और पांचवे स्थान पर गुजरात है, जिसका अभी तक खाता भी नहीं खुला है।
प्वांइट टेबल पर यह है स्थिति

द.अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने फेंकी सबसे तेज गेंद
दूसरी ओर डब्ल्यूपीएल में खेल रहीं दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने मंगलवार को दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद को 132.1 किमी/घंटा (82.08 मील प्रति घंटे) की गति फेंकी।
महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद
यह महिला क्रिकेट इतिहास में फेंकी गई अब तक की सबसे तेज गेंद है। इस गेंद का सामना ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने किया। शबनीम इस्माइल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल संन्यास ले लिया था।