आगरालीक्स आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के 13998 वोटों की गिनती हुई, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, जानें सपा और भाजपा में कौन आगे।
आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शाम सात बजे प्रशासन द्वारा पहले राउंड की मतगणना के आंकड़े जारी किए गए हैं। अभी तक 13998 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी हरी किशोर तिवारी से 691 वोटों से आगे चल रहे हैं।
861 वोट हुए अस्वीकृत
शिक्षक खंड की मतगणना में 861 वोट अस्वीकृत हुए हैं, यह बड़ा आंकड़ा है इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत और हार के गणित को बिगाड़ रहे हैं। आज रात तक शिक्षक खंड के परिणाम जारी हो सकते हैं।
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 1
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550
हरी किशोर तिवारी – 4859
आकाश अग्रवाल – 205
चंद्र प्रकाश – 17
डॉ जगवीर सिंह – 262
दिलीप कुमार आमौरिया – 949
धीरज सिंह – 203
ब्रह्मजीत सिंह – 37
मो. वसीम कलाम – 172
रण विजय यादव – 861
रामू प्रसाद – 8
राहुल पाराशर – 14
अस्वीकृत – 861
पहले राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे