आगरालीक्स…मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत. महिला दिवस पर इस फैसले को पीएम ने बताया नारी शक्ति का प्रमाण
महिला दिवस पर मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है. सुधा मुर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूति की पत्नी हैं और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक इनके दामाद हैं.
सुधा मूर्ति के राज्यसभा के नॉमिनेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नारी शक्ति का प्रमाण बताया. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रॉपदी मुर्मू ने सुधा मूति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है. सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है.
उधर राज्यसभा में नॉमिनेट होने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं खुश हूं लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पीएम मोदी ने पहले भी मेरे काम की तारीफ की है. मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहती हूं. मुझे खुशी है कि अब मुझे गरीबों की मदद करने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिल रहा है.