आगरालीक्स…जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने की शादी. वैवाहिक बंधन में बंधे दोनों.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें…
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और टीवी पत्रका निधि राजदान ने शारी कर ली है. दोनों की यह दूसरी शादी है और सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी दुल्हन की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे नए सफर की शुरुआत लिखा है. सोशल मीडिया पर फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं.
56 वर्षीय सीएम उमर अब्दुल्ला ने 30 अक्टूबर को 49 साल की टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी रचाई है. शादी की घोषणा उन्होंने आज 31 अक्टूबर को दी है. पत्रकार निधि राजदान टीवी चैनल एनडीटीवी में लंबे समय तक रही हैं. वे एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर लोकप्रिय शो लेफ्ट राइट एंड सेंअर और द बिग फाइट का संचालन किया है.