आगरालीक्स…दुखद खबर, बद्रीनाथ से लौट रहे यात्रियों का हेलीकॉप्टर क्रैश. पायलट समेत छह की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. खराब मौसम के बीच बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्येातिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्जत हो गया है. हादसे में पायल समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के हनुसार यह हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में क्रैश हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही सेना,आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं. रहात और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. मृतकों के शव दुर्गम जंगल से सड़क तक लाने की कार्रवाई की जा रही है.
इन लोगों की हुई मौत
हेलीकॉप्टर पायलट हिमांशु सभरवाल निवासी दिल्ली
प्रतापा निवासी कर्नाटक
अरुण सालुंके निवासी कर्नाटक
वीबी शंकर गौड़ा निवासी कर्नाटक
सुधी के निवासी कर्नाटक
एचएस नटराजा निवासी कर्नाटक