आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में 13 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद. नमस्ते योजना के अंतर्गत किए जाएंगे ये काम
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में 13 मार्च को सूर सदन प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद तथा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत, नमस्ते योजनान्तर्गत सीवर और सैप्टिक टैंक से सम्बधित कार्मिकों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड तथा पीपीई किट वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा 13 मार्च को ऑनलाईन वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम तथा राष्ट्रीय पिछड़ावर्ग वित्त विकास निगम के अंतर्गत पीएम दक्ष योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र, नमस्ते योजनान्तर्गत सीवर और सेप्टिक टैंक से सम्बंधित कार्मिकों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड तथा पीपीई किट वितरण कार्यक्रम एवं लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के क्रम में जनपद स्तर पर भी ऋण से सम्बन्धित लाभार्थियों तथा सीवर और सेप्टिक टैंक से सम्बन्धित कार्मिकों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड तथा पी०पी०ई० किट का वितरण का आयोजन एवं पी०एम० दक्ष योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा। सीवर और सेप्टिक टैंक से सम्बन्धित कार्मिकों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाए जाने हेतु 10 बजे से 05 बजे तक वाटर वर्क्स, लोहामंडी, ताजगंज तथा सूर्य नगर स्थित नगर निगम के जलकल के जोनल ऑफिस में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों को अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा ओटीपी प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।