Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: PNG supply will remain closed for 20 hours, there may be problem for food and tea on Sunday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: PNG supply will remain closed for 20 hours, there may be problem for food and tea on Sunday…#agranews

186

आगरालीक्स…आगरा के 80 हजार घरों में कल संडे को जब सोकर लोग उठेंगे तो न उन्हें किचन से चाय मिलेगी और न नाश्ता, लंच भी नहीं मिलेगा.…अभी से कर लीजिए वैकल्पिक व्यवस्था

आगरा में 20 घंटे के लिए ग्रीन गैस की पीएनजी सप्लाई बंद होने जा रही है. ऐसे में पीएनजी कनेक्शन लिए करीब 80 हजार घरों में गैस नहीं आएगी. इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई है और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है. आज रात 10 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी. इसके चलते संडे यानी छुट्टी वाला दिन काफी मुश्किल भरा हो सकता है. ऐसे में अगर जिनके घर गैस सिलेंडर भरा हुआ है या फिर अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं, उन्हें इस समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा.

आगरा में गेल इंडिया लिमिटेड के सिटी गेट स्टेशन टेढ़ी बगिया का मरम्मत कार्य होना है, मरम्मत कार्य के चलते घरों की किचिन और फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते 25 सीएनजी स्टेशन में से 19 बाधित रहेंगे। साथ ही पीएनजी की आपूर्ति भी बाधित रहेगी.

आज रात 10 बजे से बाधित हो जाएगी पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति
ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज का कहना है कि शनिवार रात 10 बजे से मरम्मत कार्य के लिए पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी, रविवार शाम छह बजे यानी 20 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकेगी.

पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी, शहर में 80 हजार पीएनजी के कनेक्शन हैं. वहीं, सीएनजी के 25 स्टेशन हैं, इसमें से कालिंदी विहार, नेशनल हाईवे 19 स्थित कांत फिलिंग स्टेशन, भगवान फिलिंग स्टेान, एक्सप्रेस वे फिलिंग स्टेशन, एनआरएल फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी की आपूर्ति सुचारू रहेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!