आगरालीक्स…अलीगढ़ को कल से अपना एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन. जानें पहली उड़ान किस शहर के लिए है और किराया
अलीगढ़ को कल से अपना एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को अलीगढ़ से सुबह 11 बजे इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे. 11 मार्च को इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए जाएगी. यह विमान 19 सीटर होगा और लखनऊ के बाद मुरादाबाद के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंचेगा.
सात माच से आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. एयरपोर्ट परिसर में टिकट काउंटर भी खुल गया है. शुभारंभ के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है. पहले इस एयरपोर्अ का दो मार्च को उद्घाटन होना था लेकिन प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम को लेकर उसे टाल दिया गया. अलीगढ़ से लखनऊ का किराया 1500 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक रहने की संभावना है. एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ एयर होस्टेज आदि स्टाफ की ीाी तैनाती कर दी गई है.