आगरालीक्स…आगरा में स्पेयर पार्ट्स के नाम पर की जा रही थी शराब की तस्करी. जीएसटी टीम ने बिल चेक करने को रोका ट्रक, लेकिन मिली इतनी शराब
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में शराब तस्करी के मामले भी बढ़ने लगे हैं. शराब तस्करी रोकने के लिए हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कड़ी चेकिंग भी की जा रही है, लेकिन शराब तस्कर नये—नये आइडियास के साथ चेकिंग से बचने का उपाय करते रहते हैं. कुछ ऐसा ही तस्करी का मामला आगरा में सामने आया है. तीन दिन पहले ग्वालियर हाइवे पर एसजीएसटी की टीम ने ई—वे बिल पर शक होने पर एक ट्रक को पकड़ा था. ट्रकमें स्पेयर पार्ट्स ले जाने का जिक्र था.
टीम को देखकर ट्रक चालक वहां से भाग गया. इस पर एसजीएसटी महिला अधिकारी ने ट्रक को पकड़कर उसे कार्यालय पहुंचा दिया. आज जब ट्रक को चेक किया गया तो उसमें स्पेयर पार्ट्स की जगह शराब की पेटियां भरी हुई थीं. गिनती करने पर पेटियां 672 निकलीं. इसमें 459 पेटी व्हिस्की की और 172 पेटी बीयर की थीं. अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे के अनुसार इन पेटियों को आबकरी विभाग को सौंपी जाएगी. इसकी सूचना दे दी गई है.