Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News : Dr. Atul Kulshrestha became the President-elect of the Geriatric Society of India…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Dr. Atul Kulshrestha became the President-elect of the Geriatric Society of India…#agranews

377

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने गए हैं, कहा 2050 तक भारत में बुजुर्ग आबादी 20 फीसद और जीवन प्रत्याशा 80 साल ​हो जाएगी इसलिए अभी से तैयारी जरूरी

आगरा में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ को जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रेसीडेंट इलेक्ट चुना गया है। वर्ष 2025 में वे देश में बुजुर्ग नागरिकों की देखभाल को समर्पित इस महत्वपूर्ण संगठन के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।
आगरालीक्स से बातचीत में डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वर्तमान में इस संगठन के देश भर में करीब 1500 सदस्य हैं और यह संगठन पूरी तरह से बुजुर्गों की देखभाल के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बुजुर्ग माना जाता है। जनसंख्या पर राष्टीय आयोग के अनुसार भारत की आबादी में बुजुर्गों की​ हिस्सेदारी इस समय 10 प्रतिशत है और यह तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2025 तक यह 20 प्रतिशत पहुंच सकती है। वहीं भारत की आजादी के वक्त वर्ष 1947 में जो जीवन प्रत्याशा 31 वर्ष थी वह आज बढ़क​र 67 वर्ष पर आ गई है। 2050 तक यह 80 वर्ष तक पहुंच सकती है। एक ओर जहां देश की एजेड पॉप्यूलेशन तेजी से बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर सेवानिवत्त होने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। यदि भारत को बुजुर्गों के लिए जीवन की एक सभ्य गुणवत्ता सुनिश्चित करनी है निकट भविष्य में, इसके लिए योजना बनाना और प्रदान करना आज से शुरू होना चाहिए।


डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भारत सरकार इस बात को भली भांति जानती और समझती है। यही वजह है कि भारत में जनसंख्या की बढ़ती उम्र को लेकर पैदा होने वाली चुनौती से निपटने के लिए सरकारें तेजी से काम कर रही हैं। इसके लिए हाल ही में सरकार की ओर से गाइड लाइंस जारी की गई हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जीरिएट्रिक क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं। ऐसा ही एक सेंटर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी खोला गया है। जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया इसमें सरकार के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
यही कारण है कि जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया बुजुर्गों में गठिया, कमजोर याद्दाश्त, कार्यक्षमता में कमी, डायबिटीज, हार्ट डिजीज के अलावा उनके मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों द्वारा अपने बूढ़े माता-पिता के प्रति लापरवाही, रिटायरमेंट से मोहभंग, बुजुर्गों में शक्तिहीनता, अकेलापन, बेकारता और अलगाव की भावना से निपटने में भी उनकी मदद कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

error: Content is protected !!