अलीगढ़लीक्स… लोकसभा चुनाव के पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज। मैदान में अब 16 प्रत्याशी। आठ अप्रैल को नामांकन वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन..
21 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे
अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। 27 मार्च से आठ दिन तक चली नामांकन की इस प्रक्रिया में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
भाजपा से सतीश, सपा से बिजेंद्र व बसपा से हितेंद्र
इनमें भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम, सपा प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह ने चार-चार सेट, बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायिक के कोर्ट में चल रहे नामांकन के बाद उनकी जांच-पड़ताल शुरू हुई। नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की। भाजपा, सपा, बसपा समेत 16 नामांकन पत्र हुई जांच-पड़ताल (स्क्रूटनी) में सही पाए गए हैं, जबकि पांच प्रत्याशियों के नामांकन जांच में अपात्र मिले हैं जिसके आधार पर उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं।