आगरालीक्स ….( Agra Weather Update ) आगरा में 48 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश के आसार।
आगरा में सोमवार सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही है, सुबह का तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा, रात को ठंडी हवा चल सकती है।
10 अप्रैल से बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा का मौसम 10 अप्रैल से बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 11 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं लेकिन 12 अप्रैल को बादल ही छाएंगे। 13 अप्रैल को बारिश हो सकती है और 14 अप्रैल से बादल छट जाएंगे।