आगरालीक्स..( Agra Education News ) डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीकॉम वॉकेशनल की परीक्षा नौ अप्रैल से, परीक्षा कार्यक्रम हुआ जारी। बीकॉम वोकेशनल की परीक्षा नौ अप्रैल से करायी जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होंगी। विवि बीकॉम वोकेशनल की परीक्षा नौ मई तक कराएगा।
विवि बीकॉम वोकेशनल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ ही पुन: और भूतपूर्व छात्रों की परीक्षा भी होने जा रही हैं। बीकॉम वोकेशनल सेंट जॉन्स कॉलेज और डीएस कॉलेज अलीगढ़ में संचालित किया जाता है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा पहली पाली में सुबह सात से 10 बजे तक और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी। हालांकि दूसरी पाली में सिर्फ 22 अप्रैल को परीक्षा करायी जाएगी। परीक्षा नौ अप्रैल से नौ मई तक चलेगी।