इंदौरलीक्स… उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में रील बनाने से मना करने पर युवतियों ने महिला सुरक्षागार्ड से की मारपीट। केस दर्ज..
प्रतिबंधित क्षेत्र में बना रही थी युवतियां रील
महाकाल मंदिर में युवतियां प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही थीं। गार्ड ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे हाथापाई करने लगीं। आरोपी युवतियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर है प्रतिबंध
महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाना पर प्रतिबंध है, लेकिन कई श्रद्धालु चोरी-छिपे मोबाइल अपने साथ ले जाते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करनी होती है।
रोकने का प्रयास करने पर की मारपीट
महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कंपनी में निजी गार्ड शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया ने बताया कि नागदा के रहने वाली चार-पांच युवतियां मंदिर में वीडियो रील बना रही थीं। इस पर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो युवतियों ने मारपीट शुरू कर दी।