आगरालीक्स …आगरा में हेल्थ एटीएम लगे हैं, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी है लेकिन मरीजों को लाभ नहीं मिला रहा है, गोल्डन कार्ड बन गए हैं लेकिन आयुष्मान योजना से बहुत कम मरीज ही इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगी फटकार।
बुधवार को आगरा में कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आगरा मंडल की समीक्षा बैठक हुई। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) की समीक्षा की गयी। आगरा मंडल में गोल्डन कार्ड के कुल लाभार्थियों की संख्या 3031777 है जिसमें लगभग 2395153 के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आगरा जनपद को छोड़कर अन्य जनपदों में गोल्डन कार्ड बनाए जाने की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। तीनों जनपदों (फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी) के संबंधित अधिकारी को चेतावनी जारी करने एवं रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
गोल्डन कार्ड योजना के उपचारित लाभार्थियों की संख्या के सापेक्ष चारों जनपदों में क्लेम के 10 प्रतिशत से भी कम स्थिति पर भी नाराजगी जताई। इसी माह में क्लेम का कम से कम 10 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। वहीं जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचारित लाभार्थियों को सबसे कम क्लेम मिला, उस संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड जांच की समीक्षा में आगरा जिला महिला चिकित्सालय, मथुरा महिला चिकित्सालय और मैनपुरी जिला पुरूष चिकित्सालय में कम जांचे होने पर नाराजगी जताई। जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। सीटी स्कैन जांच में मथुरा जनपद की रिपोर्ट खराब रही। जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।