आगरालीक्स ( Agra Deucation News ) ..आगरा के डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बुरा हाल है, छात्र परेशान हैं।
अब विवि ने प्रैक्टिकल, मौखिक सहित आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के कॉलेजों को एक और मौका दे दिया है।
विवि ने कॉलेजों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम विषम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के अंक अपलोड करने को कहा था। इसके साथ ही परास्नातक स्तर एमए, एमकॉम, एमएससी, प्रथम व तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2023 के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2024 की वार्षिक प्रणाली के स्नातक एवं परास्नातक की गतिमान परीक्षाओं के प्रायोगिक, मौखिक, आन्तरिक परीक्षाओं के अंक महाविद्यालयों को ऑनलाइन अपलोड करने थे। विवि की ओर से जारी आदेश में कॉलेजों को इसके लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया था।
हालांकि इस समय तक तीन सौ से अधिक कॉलेज अंक अपलोड नहीं कर सके। अंक अपलोड ना करने की स्थिति में कॉलेजों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगना था। कॉलेजों की संख्या को देखते हुए विवि ने अंक अपलोड करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार कॉलेजों को अंक अपलोड करने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया था। विभिन्न महाविद्यालयों के अनुरोध और समन्वयक प्रयोगात्मक परीक्षा की अनुशंसा पर कुलपति के आदेशानुसार अक अपलोड करने की तिथि 15 अप्रैल तक विस्तारित की गयी है।