आगरालीक्स ..( Loksabha Election Agra )आगरा में कल 12 अप्रैल को एमजी रोड पर प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो स्थगित, आज बसपा के नेशनल आकाश आनंद की सभा, जानें का क्या है राजनीति में खास।
आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी का बुधवार दोपहर में 12 अप्रैल को एमजी रोड पर रोड शो का कार्यक्रम की सूचना दी गई, रोड शो शाम पांच से सात बजे तक दयालबाग से प्रतापपुरा तक प्रस्तावित था। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई लेकिन शाम को रोड शो स्थगित कर दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के आगरा सुरक्षित सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए रोड शो और सभा का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर की सभा आज
बसपा से आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के लिए 11 मई यानी आज चक्कीपाट, बिजलीघर पर बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद दोपहर एक बजे से सभा करेंगे।