Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Racket busted in posh colony in Agra
बिगलीक्स

Racket busted in posh colony in Agra

125

आगरालीक्स …आगरा की एक पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकडा गया है, कमरे अंदर से बंद थे और फर्श पर कंडोम पडे हुए थे। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सिकंदरा पॉश कॉलोनी में महिला ने चार महीने पहले किराए पर मकान लिया था। मकान में कई कमरे हैं, पुलिस को यहां सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा, एक महिला ने गेट खोला और पुलिस को आडे हाथ ले लिया, पुलिसकर्मी अंदर घुस गए, दो कमरे अंदर से बंद थे, उन्हें खुलवाया तो अंदर युवक और युवतियां थे। बाहर पर्श पर कंडोम पडे हुए थे। पुलिस ने सख्ती की तो मामला खुल गया।
दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद से आती हैं युवतियां
सरगना गीता कई महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी, उसके मकान में हर रोज अलग अलग लोग आते थे, गीता उन्हें अपना रिश्तेदार बताती थी। कॉलोनी के लोगों के छानबीन करने पर सेक्स रैकेट का मामला खुलने लगा। पुलिस ने यहां से पथौली निवासी दीपू, विनोद निवासी पश्चिमपुरी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया वह पश्चिम बंगाल और हैदराबाद की रहने वाली हैं। गीता ने बताया कि दोनों युवतियों से सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह की मदद से संपर्क किया था। उन्हें एक सप्ताह पहले ही अपने साथ लेकर आई थी। सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दो सप्ताह को 50 हजार में आई थी युवतियां
युवतियों ने बताया महिला उन्हें दो सप्ताह के लिए 50 हजार रुपये में तय करके लाई थी। वह पहले भी कई बार उन्हें आगरा बुला चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते करीब एक साल पहले वह इस रैकेट से जुड़ी थीं। रैकेट से जुड़े लोग उनको नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लेकर आए थे। बाद में इस धंधे में धकेल दिया।
दिल्ली और कोलकाता से जुड़े हैं तार
सेक्स रैकेट के तार दिल्ली और कोलकाता से जुड़े बताए गए हैं। दोनों युवतियों को यहां के बाद दिल्ली जाना था। रैकेट का मुख्य सरगना कोलकाता का बताया गया है। वह युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली और आगरा लेकर आते हैं। यहां उन्हें भूखा रखकर प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद इस धंधे में धकेल दिया जाता है।
इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!