आगरालीक्स…. आगरा में ढाई साल बाद सुल्तानगंज फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं, भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू कर दिया गया। जबकि एक जून तक फ्लाईओवर की दोनों लेन शुरू हो जाएंगी। इस तरह सिकंदरा से वाटर वक्र्स की तरह आते समय खंदारी, भगवान टॉकीज और उसके बाद सुल्तानगंज की पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर बन गए हैं। अभी वाटरवक्र्स और फ्लाईओवर बनना है। इसके बाद सिकंदरा से वाटर वक्र्स तक चार फ्लाईओवर होंगे और बहुत कम समय लगेगा।
अक्तूबर 2014 में काम हुआ शुरू
आगरा से दिल्ली तक सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए आगरा के व्यस्त चौराहों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज की पुलिया पर फ्लाईओवर का काम अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ। सुल्तानगंज चौराहे से ही कमला नगर, बल्केश्वर, गांधी नगर, मोतीलाल नेहरू रोड जैसे इलाके जुड़े हैं। इससे पहले फरवरी में खंदारी फ्लाईओवर शुरू हुआ था।
Leave a comment