आगरालीक्स…. ( Agra News ) आगरा में एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, तेज आवाज के साथ कंप्रेसर फटने से एक दमकल कर्मी घायल।
आगरा के सदर में जगदीश शर्मा की एसी रिपेयरिंग की दुकान हैं। रविवार सुबह एसी रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गई। आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए पास तक नहीं पहुंच सके।
कंप्रेसर फटने से दमकल कर्मी घायल
आग की लपटें तेज होने के साथ ही एसी की दुकान में रखा कंप्रेसर फट गया, कंप्रेसर फटने से एक दमकल कर्मी भी घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए भेजा है। वहीं, कंप्रेसर फटने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।