मथुरालीक्स… ठा. बांकेबिहारी अब कामदा एकादशी 19 अप्रैल से फूलबंगले से भक्तों को दर्शन देंगे। जानें कब तक फूल बंगला सजेगा…
कामदा एकादशी से सजने शुरू होते हैं फूल बंगले
सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ठा. बांकेबिहारी कामदा एकादशी से भक्तो को फूल बंगले से दर्शन देते हैं। इस बार कामदा एकादशी 19 अप्रैल की है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में इस दिन से फूल बंगला सजना शुरू हो जाते हैं।
हरियाली अमावस्या तक नये-नये फूल बंगले सजेंगे
फूल बंगला के लिए लंबी कतार रहती है। फूल बंगला सजाने की यह क्रम हरियाली अमावस तक चलेगा। सुबह राजभोग और शाम को शयनभोग सेवा के दौरान अलग-अलग तरह के फूलबंगला में विराजकर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।
अक्षय तृतीया को नहीं सजता फूल बंगला, इस दिन सिर्फ चरण दर्शन
अक्षय तृतीय के दिन फूल बंगला नहीं सजाया जाता है। इस दिन बांकेबिहारी चरण दर्शन देते हैं।