Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News : Man refuse to live with wife as she cant speak in English #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Man refuse to live with wife as she cant speak in English #agra

आगरालीक्स .. ( Agra Crime News ) आगरा में लव मैरिज के तीन महीने बाद ही पति पत्नी के बीच भिड़त, बैंक कर्मी पति चाहता है कि पत्नी अंग्रेजी में बात करे, मुकदमे के आदेश।


आगरा के कमला नगर की रहने वाली युवती से गुरुग्राम में एक बैंक में कार्यरत युवक से एक वर्ष पहले मुलाकात हुई। युवक आगरा में बैंक की ट्रेनिंग के लिए आया था, दोनों की फोन पर बातें होने लगी, तीन महीने पहले दोनों की लव कम अरेंज मैरिज हो गई, युवक अपने साथ युवती को गुरूग्राम ले गया।


अंग्रेजी न बोल पाने पर होने लगा विवाद
युवक दक्षिण भारत का रहने वाला है इसलिए वह अंग्रेजी में बात करता है लेकिन उसकी पत्नी कुछ ही शब्द अंग्रेजी में बोल पाती है उसकी तरह से अंग्रेजी में बात करने में सहज महसूस नहीं करती। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया, युवती अपने मायके कमला नगर में आ गई। इसके बाद युवक उसे लेने के लिए नहीं आया। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की।


पति ने किया इन्कार, मुकदमा दर्ज करने के आदेश
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई, युवक से कहा गया कि वह अपनी पत्नी को अंग्रेजी में बात करना सिखाए साथ ही हिंदी में वह बात करती है तो विवाद ना करे। मगर, युवक ने साफ कह दिया कि वह पत्नी को साथ नहीं रखेगी। इस पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!