आगरालीक्स….( Loksabha Election 2024 Agra ) आगरा में आज एमजी रोड पर संभल कर जाएं, जाम में फंस सकते हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी कलक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। कोई पैदल, तो कोई कार और साइकिल से पहुंचेगा नामांकन करने।
आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे, नामांकन पत्र जमा करने की शुक्रवार 19 अप्रैल को अंतिम तिथि है। ऐसे में सबसे ज्यादा नामांकन आज होंगे। एमजी रोड पर प्रत्याशी जुलूस के साथ नामांकन करने के लिए जाएंगे, हालांकि जुलूस पर रोक है और कलक्ट्रेट में प्रत्याशी के साथ ही प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर जुलूस के साथ पहुंचेंगे नामांकन करने
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर जुलूस के साथ नामांकन करने के लिए प्रतापपुरा चौराहे से जुलूस के साथ नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट तक जाएंगे। इससे एमजी रोड पर जाम लग सकता है।
साइकिल से नामांकन करने जाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार
फतेहपुर सीकरी सीट से सपा कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार सांई की तकिया से साइकिल से नामांकन करने के लिए निकलेंगे। वे साइकिल चलाकर सांई की तकिया तक जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता भी होंगे।
सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम करेंगे नामांकन
आगरा सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम नामांकन करने के लिए अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।