नईदिल्लीलीक्स… टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 टॉप हस्तियों की सूची में आलिया भट्ट, साक्षी मलिक के साथ यह नाम भी शामिल।
सूची में 24 लीडर्स भी शामिल
टाइम मैग्जीन ने वर्ष 2024 के दुनिया के 100 टॉप हस्तियों की सूची जारी की है, जिसमें 15 आर्टिस्ट, 15 पॉयनियर्स, 15 इनोवेटर्स, 15 टाइटंस, 16 आइकॉन्स और 24 लीडर्स को शामिल किया है।
साक्षी मलिक को भी शामिल किया
टाइम मैग्जीन ने भारत की साक्षी मलिक को 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी इसमें शामिल किया है।
आलिया ने इंस्ट्राग्राम पर फेंस संग साझा की खुशखबरी
फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर लिखा, #TIME100 @time का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस लिस्ट में शामिल अन्य भारतीयों में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बंगा, सत्या नडेल, अभिनेता देव पटेल के नाम भी शामिल हैं।