आगरालीक्स…उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नवीन जैन सहित पांच को दिलाई राज्यसभा सदस्य पद की शपथ
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरूवार को सदन के पांच नवनिर्वाचित सदस्यों को पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित नवीन जैन ने भी शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद भवन में सभापति के कक्ष में राज्यभा के नवनिर्वाचित सदस्यों सालम सिंह, संगीता, भीम सिंह, परमार जसवंत सिंह, और सुधांशु त्रिवेदी समेत नवीन जैन को सदन की सदस्यता शपथ दिलाई।
उन्होंने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में इस संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके बाद नवीन जैन ने उपराष्ट्रपति से भेंट की। उनके साथ अन्य निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले नवीन जैन ने अब तक कुल पांच चुनाव लड़े हैं। सभी चुनावों में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है। वे पेशे से व्यवसायी हैं।