आगरालीक्स…शेयर बाजार में दोपहर बाद हाहाकार। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट। मार्केट कैप को एक लाख करोड़ का झटका…
सेंसेक्स 454 और निफ्टी 152 अंक टूटा
शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में तेजी रही लेकिन इसके बाद दोपहर बाद बाजार को जोरदार झटका लगा। निफ्टी 152 अंक टूटकर 22 हजार से नीचे आ गया। सेंसेक्स भी इससे अछूता नहीं रहा। सेंसेक्स 454 अंक टूटकर 72489 पर आ गया।
इजराइल पर ईरानी हमले के बाद से संभला नहीं बाजार
उल्लेखनीय है कि इजरायल पर ईरान के हमले के बाद से शेयर बाजार सहमा हुआ। युद्ध की आशंका के चलते शेयर बाजार में गिरावट का रुख करीब चार दिन से बना हुआ है।