आगरालीक्स…’मेरा वोट, मेरी धरोहर’ एक मंत्र है, आगरा में चुनाव से पहले इस मंत्र के मायने समझा रहीं शारदा विवि कीं कुलपति प्रो. जयंती रंजन
आगरा और फतेहपुर सीकरी में तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव की सुगंध हर ओर छाई हुई है। प्रबुद्धजीवी अपने स्तर से लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे वोट जरूर करें।
शारदा विश्वविद्यालय कीं कुलपति प्रो. जयंती रंजन ने कहा कि मेरा वोट, मेरा अधिकार एक ऐसा मंत्र है जो हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वोट देने का अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदत्त है। जो हमें एक स्वतंत्र और न्यायप्रिय देश की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान करता है। वोटिंग का महत्व केवल राजनीतिक स्तर पर ही नहीं है बल्कि यह हमोर समाज के हर क्षेत्र में प्रभाव डालता है। हमें यह समझना चाहिए कि हमारे वोट की ताकत से ही अधिकारियों की नियुक्ति, नीतियों का निर्धारण और सरकार की रूपरेखा तय होती है। अपने वोट से हम उन नेताओं को चुनते हैं जो हमारे मूल्यों और आदर्शों को प्रतिष्ठा देते हैं। हमारा वोट ही हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतिनिधित्व करता है। हमें सक्रिय और सहयोगी समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। देश के भविष्य को समर्थन करने का अवसर प्रदान करता है। इस तरह मेरा वोट, मेरी धरोहर हमें एक समर्थ नागरिक बनाता है जो समाज के परिवर्तन लाने की शक्ति को समझता है। जब हम वोट डालते हैं तो हम अपनी स्वतंत्रता को और मजबूत बनाते हैं। हमारा वोट हमारे अधिकारों का प्रतिनिधित्व करता है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारा वोट केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।