आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित की। पिछली परीक्षा के अंक दर्ज न करने वाले कॉलेजों पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच मई निर्धारित की है। इसके बाद विलंब शुल्क लगाया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, जिन कॉलेजों ने 2023 की सेमेस्टर परीक्षा के आंतरिक, प्रायोगिक परीक्षा के अंक दर्ज नहीं किए हैं। उन कॉलेजों पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा करने के बाद ही परीक्षा फार्म खोले जाएंगे।
