आगरालीक्स…एडीए में चल रहा था अवैध निर्माण पर सील लगाने और खोलने का खुला खेल. एडीए सचिव के फर्जी साइन किए जा रहे थे. बाबू निलंबित
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों व अवैध प्लाटिंग पर लगातार पिछले कुछ समय से एक्शन लिया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच एडीए के अंदर ही एक बाबू द्वारा एडीए सचिव के फर्जी साइन के जरिए सील लगाने और सील खोलने का खुला खेल भी खेला जा रहा था. इसकी जानकारी होने पर एडीए उपाध्यक्ष ने आरोपी बाबू को निलंबित कर दिया है.
जिस बाबू को निलंबित किया गया है वह कनिष्ठ लिपिक दुष्यंत शर्मा है. आरोपी बाबू के जरिए एडीए सचिव के फर्जी साइन करके व प्रवर्तन प्रभारी की बिना जानकारी के ताजगंज वार्ड के निर्माण को सील कराया गया था.