आगरालीक्स…सेंट पीटर्स में खेले गए बास्केटबॉल कप का खिताब पीटर्स डंकर्स ने जीता. फाइनल में पॉल्स टाइटन को 29—25 से किया पराजित
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित करमचंदानी बास्केटबॉल कप ख़िताब पीटर्स डंकर्स की टीम ने जीता। संघर्षपूर्ण फाइनल में उन्होंने पॉल्स टाइटन को 29-25 से पराजित किया। वरिष्ठ वर्ग में शिराज़ और कनिष्ठ वर्ग में निनाद को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।अच्छे खेल के लिये अमन गुप्ता, सुमित कपूर, मनीष आसवानी, आकाश उपाध्याय को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि फ़ादर रॉय डॉल्फ़स और फ़ादर सेबास्टियन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये। इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, डॉ. निशांत चौहान, हर्ष महाजन, अनमोल कोहली, रवि वर्मा, संजय कालरा, रामानन्द चौहान, डॉ. सौरभ शर्मा, संजय अग्रवाल, कौशलेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्णायक अयंत राना, हिमांशु, आलोक और दीपांशु रहे।