आगरालीक्स…आगरा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में झुलसा. दोपहर में बरसी आसमान से आग. दिन में तेज हवाएं चलने के आसार
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. दोपहर को इतनी तेज धूप थी कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया. दोपहर 12 बजे के बाद तो बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा था. हालात ये रहे कि शहर के व्यस्ततम रहने वाले रोड और बाजारों में भी दिन के समय चहल—पहल कम दिखाई दी.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन के साथ रात में भी गर्मी होने लगी है. पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं, ऐसे में लोगों का सहारा इस समय कूलर और एसी बने हुए हैं.