आगरालीक्स… आगरा में हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल की प्रक्रिया चुनाव बाद शुरू होगी, 30 अप्रैल तक 1283 हॉस्पिटल और लैब के नवीनीकरण के लिए आवेदन आए हैं।
आगरा के हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के नवीनीकरण के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक लिए जाते हैं, स्वास्थ्य विभाग को 1283 आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष 1261 आवेदन मिले थे।
कई हॉस्पिटल के दो बार आवेदन हो गए हैं। हॉस्पिटल के नवीनीकरण में अग्निशमन विभाग की एनओसी की भी समस्या आ रही है। इसे लेकर डॉक्टर भी परेशान हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, सात मई को मतदान हैं इसके बाद नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।