आगरालीक्स…. आगरा के होटल संचालक ने पत्नी पर लगाए आरोप, एमबीए बताकर शादी की, हाईस्कूल की मार्कशीट निकली नकली। विदेश जानी के लिए पासपोर्ट बनवाने पर खुला मामला।
आगरा के फतेहाबाद रोड के रहने वाले अभिनव उपाध्याय का लवकुश होटल है, उनकी दिसंबर 2020 में शादी हुई थी। उनका आरोप है कि रिश्ते के लिए अभिनव उपाध्याय को उनके ससुर से वाटस एप पर बेटी के हाईस्कूल के साथ ही एमबीए के शैक्षिक दस्तावेज भेजे थे, एमबीए होने पर उन्होंने शादी कर ली। पति पत्नी के बीच फरवरी 2022 में झगड़ा हो गया। पत्नी मायके चली गई, इसके बाद पंचायत हुई और समझौता हो गया।
पासपोर्ट बनवाने में खुला मामला
अभिनव का आरोप है कि समझौता होने के बाद उसने विदेश घूमने के लिए पासपार्ट के लिए आवेदन किया। इसमें उसके साथ ही पत्नी के शैक्षिक दस्तावेज लगाए गए। आरोप है कि पत्नी की हाईस्कूल की मार्कशीट विभागीय वेबसाइट पर रिजवान अहमद के नाम से प्रदर्शित हुई, इसके बाद स्कूल से पता किया गया तो पत्नी की हाईस्कूल की अंकतालिका का रिकार्ड नहीं मिला। आरोप है कि जब इस बारे में पत्नी से पूछा तो धमकी देने लगी, 17 अप्रैल को साले सहित अन्य लोग होटल पर आ गए और धमकी दी, इससे परिवार दहशत में है, इस मामले में डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।