नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने कहा है कि एक चायवाले ने देश की इकोनॉमी को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।
गुजरात के आणंद में पीएम की जनसभा
पीएम मोदी ने यह बात आज गुजरात के आणंद में रैली को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बाद भी कांग्रेस सरकार करोडों गरीबों के खाते भी बैंकों में नहीं खोल पाई।
देश के 75 फीसदी घरों में नलों से पानी पहुंचवाया
मोदी ने दस साल में करोड़ों गरीबों के खाते बैंकों में खुलवा दिए। कांग्रेस साठ साल में कुछ नहीं कर पाई। पानी भी कांग्रेस 20 प्रतिशत घरों में नहीं पहुंचा पाई, अब 75 फीसदी घरों में नलों से पानी पहुंच रहा है।