मथुरालीक्स…अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी के होंगे चरण दर्शन। साल में सिर्फ एक दिन होता है विशेष अवसर। गाइड लाइन जारी।
सिर्फ अक्षय तृतीया पर होते हैं चरण दर्शन

वृंदावन में ठा. बांके बिहारी गर्मियों में फूल बंगले में रहते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। साल में सिर्फ एक दिन अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारी के चरण दर्शन होते हैं, जो काफी दुर्लभ होते हैं। बांकेबिहारी के चरण दर्शन करने के लिए दूरदराज से भक्त मंदिर में पहुंचते हैं।
श्वांस रोगी, बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग नहीं आएं
अक्षय तृतीया प बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के प्रबंधक की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है, जिसमें श्वांस, हृदय रोगी, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों को नहीं आने की सलाह दी गई है।
वनवे रूट और नियमों का पालन करने का आग्रह
एडवाइजरी में कहा गया है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाए गए वनवे रूट पर ही आएं और नियमों का पालन करें। मंदिर में आने से पहले जूते चप्पलों को तिराहे और चौराहों पर बने निशुल्क स्थानों पर जमाकर कर आएं।
कीमती सामान नहीं रखें अपने पास
भक्त जनों से कीमती सामान, नगदी, ज्वैलरी आदि अपने पास नहीं रखें, जेबकतरों से सावधान रहें। बुजुर्ग और बच्चों की जेब में नाम-पते की पर्ची रखी जाए।