नईदिल्लीलीक्स.. मिस यूनिवर्स-2024 बनीं अर्जेंटीना की 60 साल की एलेजांद्रा मारिसा। 34 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब।
सबको चौंका दिया

अर्जेंटीना के ला प्लाटा की रहने वाली 60 साल की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया. बड़ी बात है कि यह खिताब उन्होंने 18 से 73 साल की 34 प्रतियोगियों के बीच हुई प्रतियोगिता में हासिल किया.
कौन हैं एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज
एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज अर्जेंटीना के ला प्लाटा की रहने वाली हैं. मारिसा पेशे से एक वकील और पत्रकार हैं। कानून की डिग्री लेने से पहले उन्होंने पत्रकारिता को अपना करियर बनाया था. मारिसा अर्जेंटीना के एक टीवी नेटवर्क में भी काम किया था. उसके बाद वो एक अस्पताल में लीगल एडवाइजर भी बनीं।
महिलाओँ के लिए रोल मॉडल बनीं
मारिसा अन्य महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल बन गई हैं. उनकी मनमोहन अदाएं और शालीन व्यवहार ने जजों का दिल जीत लिया. मारिसा की उपलब्धि को देखते हुए कई महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी करने लगी हैं.
21 अप्रैल 2024 को किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन
मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 प्रतियोगिता का आयोजन इसी साल 21 अप्रैल को ला प्लाटा के कोरिगिडोर होटल में किया गया था. उन्होंने 30 से अधिक प्रतियोगियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।