आगरालीक्स… आगरा में सड़कों की खोदाई पर मुकदमा दर्ज, टेलीकॉम कंपनी द्वारा फर्जी अनुमति पत्र दिखाकर सड़क की खोदाई की जा रही थी।
आगरा के मोती कटरा, बांस दरबाजा, कचहरी घाट सहित पुराने शहर में करोड़ों की लागत से बनी सड़क को टेलीकॉम कंपनी द्वारा खोदा जा रहा था। नगर निगम के पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन और अनुराग चतुर्वेदी ने काम रुकवाया तो कंपनी ने एडीएम सिटी कार्यालय से जारी अनुमति पत्र दिखा दिया, शुक्रवार को एडीएम सिटी कार्यालय से जानकारी की गई तो पत्र फर्जी निकला। एडीएम सिटी कार्यालय से उस तिथि को टेलीकॉमप कंपनी को कोई अनुमति ही जारी नहीं हुई है।
मुकदमा दर्ज कराया
इस मामले में नगर निगम ने काम रुकवाने के साथ थाना छत्ता में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।