आगरालीक्स…आगरा के लेडी लॉयल हॉस्प्टिल में मनाया गया नर्सेज डे. मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और अच्छी सेवा ही बनाती है बेहतर नर्स…
लेडी लॉयल हॉस्पिटल में आज नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। नर्सिंग अधीक्षिका मिनी फातिमा एवं शिखा भाटिया, राजकीय नर्सेज संघ के जिला मंत्री सतीश त्यागी द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगले के फोटो पर माल्यार्पण एवं कैंडिल जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मिनी फातिमा ने कहा कि सभी को मरीजों की सेवा तन मन से करनी चाहिए।और मरीजों से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। शिखा भाटिया ने कहा कि मरीज हमारे पास परेशानी में आता है, इसलिए उसकी सेवा करके उसको खुश करके भेजना चाहिए। सतीश त्यागी ने कहा कि हमें फ्लोरेंस नाइटिंगले के पद चिन्हों पर चलना चाहिए जैसे उन्होंने अपना सबकुछ छोड़कर मरीजों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया.
उन्होंने बताया कि नर्सेज की कुछ समस्याएं भी है, जैसे गृह जनपद में तैनाती पदनाम एवं भत्ते, जो सरकार नहीं दे रही है। इन सबके लिए राजकीय नर्सेज संघ ने कोर्ट में अपील कर दी है. जल्द ही हमारे हक में फेसला आने वाला है. राजकीय नर्सेज संघ द्वारा सभी नर्सेज को उनको अच्छे कार्य के लिया गिफ्ट देकर प्रस्कृत किया गया. इस अवसर पर जैनवती केसरी, उषा शंखवार, नीरज भदोतिया, रेखा गुप्ता, मंजुला, सुषमा, नीतू, बिंदु, प्रतिभा, सुलेखा, रिनी, मनीषा, लक्ष्मी, पूनम, रश्मि, शिल्पी, प्रियंका, आशा, इशिका, नेहा, हरीश त्यागी, राजेंद्र, लाताशंकर, शैलेंद्र, कृष्णकांत,अखिल यादव आदि उपस्थिति रहे.