आगरालीक्स…ताजमहल देखने आए वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और अफगानिस्तान के नवीन उल हक. फैमिली के साथ निहारा ताज.
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जॉएंट्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन और अफगानिस्तार के उभरते आलराउंडर नवीन उल हक ने आज ताजमहल का दीदार किया. दोनों क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ यहां आए और स्मारक देखा. वे करीब आधा घंटे तक ताजमहल में रुके और इसके संबंधित जानकारी ली. उन्होंने ताजमहल को खूबसूरत स्मारक कहा.
इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लीग मैच कुछ ही दिन में खत्म होने वाले हैं और कुछ ही दिनों में टॉप 4 टीमें प्लेआफ के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी. लखनऊ सुपर जॉएंट्स की टीम 12 मैचों में छह जीत और छह हार के साथ 12 अंक लेकर फिलहाल छठवें स्थान पर है. टीम को प्लेआफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने है. लखनऊ के आगामी दोनों मैच 14 मई को दिल्ली और 17 मई को मुंबई के खिलाफ हैं.