आगरालीक्स…आगरा में और अधिक भीषण गर्मी और लू के लिए हो जाएं तैयार. 44 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान. आज भी इतना रहा तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. देश के कई राज्यों में भले ही बारिश और आंधी का क्रम जारी हो लेकिन आगरा के लोग दिन में तेज धूप और रात को भी सितमभरी गर्मी झेल रहे हैं. तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर गया है. आईएमडी के अनुसार आने वाला यह सप्ताह भीषण गर्मी का है. तामपान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन में लू चलने के आसार हैं. 16 मई को अत्यधिक गर्मी बताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह रिकॉर्ड गर्मी झेलनी पड़ सकती है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/05/24) 41.0
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/05/24) 26.4
Departure from Normal(oC) 1.0