Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks Anti Tobacco Day: One Lakh take oath of not taking Tobacco in Agra
agraleaksहेल्थ

Anti Tobacco Day: One Lakh take oath of not taking Tobacco in Agra

127

आगरालीक्स… आगरा में आईएमए के साथ एक लाख शहरवासियों ने तंबाकू न खाने और दूसरों को तंबाकू न खाने देने की शपथ ली।

ima 9

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर दिलाई तम्बाकू न खुद खाने और न खाने देने की शपथ
आगरा। तम्बाकू का सेवन आपकी जिंदगी से 15 साल माइनस कर देता है। 70 प्रतिशत कैंसर सिर्फ तम्बाकू के कारण होते हैं। भारत में हर वर्ष 8-9 लाख तम्बाकू का सेवन करने की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। यह आंकड़े एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताते हुए लोगों को तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। वह आईएमए द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर साइंटिफिक पैथोलॉजी पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थीं।
आईएमए द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर सुबह 6-8 बजे तक शहर के प्रमुख पार्कों (पालीवाल पार्क, रामबाग, कमला नगर में जनक पार्क, दयालबाग में खेलगांव, न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल, आवास विकास में सेंट्रल पार्क, सुभाष पार्क (एमजी रोड), शाहजहां पार्क (ताजमहल के पास), एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम, सदर में कंपनी गार्डन) में जागरूकता शिवरि आयोजित किए। जहां डॉक्टरों ने मार्निंग वॉक करने पहुंचने वाले लोगों को तम्बाकू के दुष्परिणाम बताते हुए इसका सेवन करने के लिए जागरूक किया। पार्कों में बच्चों के लिए ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें बेस्ट पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को चॉकलेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं स्टेडियम में विधायक जीएस धर्मेश ने भी लोगों को तम्बाकू का सेवन न करने को कहा।
हरी पर्वत स्तित साइंटिफिक पैथॉलजी पर सुबह 10 बजे मानव श्रंखला बनाई गई। यहां पैरामेडिकल के छात्रों ने लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया। पेम्प्लेट वितरित किए। लक्ष्य शहर के कम से कम एक लाख लोगों से शपथ दिलवाने का है, जिससे लोग तम्बाकू के नुकसानों से बच सकें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. एमसी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आलोक मित्तल डॉ. सुरभि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक लाख लोगों ने ली शपथ
नर्सिंग होम एसोसिएशन के 1400 क्लीनिक और हॉस्पिटल, नेशनल चैंबर के सदस्यों की 400 फैक्ट्री और 200 डेंटल क्लीनिक पर तंबाकू छोडने की शपथ दिलवाई गई। इस तरह सुबह प्रातः 10 बजे लगभग एक लाख लोगों ने तम्बाकू न खाने की शपथ ली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

error: Content is protected !!