आगरालीक्स…. आईपीएल खेल रहे आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता ने बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप, मकान बुक करने और रकम देने के 10 साल बाद भी नहीं की रजिस्ट्री
आईपीएल खेल रहे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता देशराज चाहर विश्वकर्मा विहार, शास्त्रीपुरम में रहते हैं। उन्होंने डीसीपी सिटी सूरज राय से की शिकायत में कहा है कि गैलेक्सी निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मौजा मघटई में नरसी विलेज में वर्ष 2012 में मकान संख्या 182 बुक किया था। यह मकान पहले गीतम सिंह के नाम पर लिया गया थ्ज्ञा बाद में अपने बेटे राहुल चाहर के नाम करा लिया।
मकान बनाने में लगा लिए 10 साल
देशराज चाहर का कहना है कि कंपनी ने मकान तैयार कराने में 10 साल लगा दिए, इस दौरान उनसे 26.50 लाख रुपये ले लिए। मगर, अब रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं, कई बार आफिस के चक्कर लगाए, कंपनी के लाजपत नगर दिल्ली स्थित कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले की जांच एसीपी हरीपर्वत को सौंपी है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।