Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Proposal for new indoor stadium in Agra. Divisional Commissioner reviewed the works of Smart City, Municipal Corporation…#agranews
आगरा

Agra News: Proposal for new indoor stadium in Agra. Divisional Commissioner reviewed the works of Smart City, Municipal Corporation…#agranews

326

आगरालीक्स…आगरा में नये इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव. एक महीने में 33 हजार से अधिक ट्रैफिक चालान. मंडलायुक्त ने की स्मार्ट सिटी, नगर निगम के कार्यों की समीक्षा

लघु सभागार में आज मंगलवार को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, नगर निगम के कार्यों, सिटी बस एवं सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत में स्मार्ट सिटी आगरा के अन्तर्गत इंडोर स्टेडियम के प्रस्ताव ले आउट का प्रस्तुतीकरण किया गया। इंडोर स्पोट्र्स फेसिलिटी, हाॅल, हाॅकी स्टेडियम और पार्किंग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि स्टेडियम में लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। मंडलायुक्त महोदया ने कम से कम 1000-1500 लोगों की बैठने की क्षमता के साथ इंडोर स्टेडियम के प्रस्ताव का ले आउट रिडिजायन करने के निर्देश दिए। क्वीन मैरी लाइब्रेरी सदर के पुननिर्माण के प्रस्ताव को फाइनल किया। आचार संहिता खत्म होने के बाद इस प्रस्ताव की निविदा इत्यादि संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की गयी।

सर्वप्रथम आईटीएमएस की समीक्षा में अवगत कराया गया कि स्मार्ट कैमरों से विगत एक महीने में 33 हजार से अधिक चालान जनित किए गये हैं लेकिन यातायात उल्लघंन के दर्ज मामलों के सापेक्ष जनित चालानों का प्रतिशत अभी भी बहुत कम है। इस पर एसीपी ट्रैफिक श्री अरीब अहमद जी द्वारा अवगत कराया गया कि कंट्रोल रूम में चालान जनित करने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है। वहीं कई स्मार्ट कैमरे के सामने पेड़ व बैनर आ रहे हैं जिससे प्राॅपर डेटा नहीं मिल रहा है। पेड़ों की प्रूनिंग करने तथा बैनरों को हटाने, प्रतिमाह लगभग एक लाख चालान जनित करने का लक्ष्य दिया गया। शहर के मुख्य मार्गों पर ओवर स्पीड लिमिट के नोटिस बोर्ड/साइनेज लगाने के निर्देश दिए ताकि बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग के साथ ओवरस्पीड व अन्य कैटगरी में भी स्मार्ट कैमरे से चालान जनित किए जा सकें। वहीं आरटीओ के समन्वय से पंजीकरण रद्द हो चुके वाहन भी कैमरे में कैद होना शुरू हों चुके हैं, जल्द ही इंश्योरेंस की समय सीमा समाप्त और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सभी वाहनों को कैमरे में कैद किया जा सकेगा। मंडलायुक्त महोदया ने नियमों का उल्लघंन करने वाले इन सभी वाहनों का डेटा आरटीओ विभाग को भेजने एवं संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि यह पता चल सके कि उक्त वाहनों के खिलाफ चालान जारी हुए या नहीं। वहीं सेफ सिटी को भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इंटीग्रेट कर दिया गया है। इसलिए सेफ सिटी की प्राॅपर माॅनिटरिंग हेतु इंसपेक्टर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर कंट्रोल सेंटर में तैनात करने के निर्देश दिए।

ब्लिंक मोड पर चल रहे जक्शन की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि वर्तमान में 15 जक्शन ब्लिंक मोड पर चल रहे हैं। निर्देश दिए गये कि ब्लिंक मोड जक्शन की संख्या कम कर ऑटोमैटिक मोड पर चलाया जाए। आईसीसीसी डैशबोर्ड पर सीसीटीवी सर्विलांस, प्रदूषण सूचकांक, स्मार्ट पार्किंग, प्रोपर्टी टैक्स, पब्लिक टॉयलेट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और प्राप्त होने वाली शिकायतें इत्यादि लगभग सभी कंपोनेंट का डेटा उपलब्ध हो रहा है। साथ ही स्मार्ट सिटी तथा नगर निगम द्वारा प्रदत्त सेवाओं से जुडी सभी एपलीकेशन को भी इसी डैशबोर्ड के साथ इंटीग्रेटड कर दिया गया है। मंडलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि डैशबोर्ड पर सभी प्रकार की कैटगरी की पूरी रिपोर्ट आनी चाहिए। लगभग 11600 मोबाईल यूजर्स द्वारा ‘मेरा आगरा’ सिटी एप डाउनलोड कर सेवाओं का लाभ उठाया जा रहा है। डैशबोर्ड पर आरएफआईडी स्कैनर के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से संबंधित मिलने वाले डेटा की समीक्षा की गयी। बताया गया कि 4 लाख घरों में स्कैनर लगा दिए गये थे लेकिन मिसकम्युनिकेशन की वजह से मकान स्वामियों द्वारा स्कैनर निकाल दिए गये हैं। डैशबोर्ड पर 35 से 40 हजार घरों से ही स्कैनिंग फीड आ रही है। निर्देश दिए कि मकान स्वामियों से बात कर पुनः सभी घरों में स्कैनर लगाये जायें और हिदायत भी दी जाए कि अगर अब ये स्कैनर हटाये गऐ तो नये स्कैनर लगाने पर उसकी कीमत वसूली जायेगी। स्मार्ट सिटी अन्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। मंडलायुक्त महोदया ने पूर्ण हो रहे सभी प्रोजेक्ट को संबंधित विभाग को हैण्डओवर किये जाने के निर्देश दिए।

नगरीय बस सेवा संचालन की समीक्षा की गयी। विगत बैठक में मंडलायुक्त महोदया द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी। अवगत कराया गया कि सभी बस चालकों और परिचालकों को बस शेल्टर पर रूकने हेतु निर्देश दे दिए गये हैं। ऑनलाइन पेमेंट हेतु स्मार्ट सिटी के समन्वय से क्यूआर कोड पर काम चल रहा है। ऑनलाइन सेवा शुरू हो जाने के बाद यात्री ‘मेरा आगरा’ सिटी एप से भी टिकट बुकिंग करा सकेंगे। 500 डिजीटल कार्ड की बिक्री की गयी है। अब तक कुल 2 हजार डिलीटल कार्ड धारक हो गये हैं। यात्रा को और सुगम बनाने को मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति बन गयी है कि सभी मेट्रो स्टेशन पर इलैक्ट्रिक बस के रूट-टाइम टेबल का डिस्पले बोर्ड लगेगा तथा बस शेल्टर पर भी एक बोर्ड लगेगा जिसमें नजदीकी मेट्रो स्टेषन का पूरा विवरण मौजूद होगा। हवाई यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगरा खेरिया एयरपोर्ट में तीनों बस की सेवा जारी रहेगी। बेटिकट यात्रा पर रोक लगाने हेतु प्रवर्तन की कार्यवाही को पुनः सक्रिय बनाने, नगरीय बस डिपो में शौचालय बनाने के निर्देश दिए गये। इलैक्ट्रिक बस के चार्जिंग हेतु फाउंड्री नगर डिपो के अलावा शहर के अन्य जगहों पर भी चार्जिंग स्टेशन बनाये जाने हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। ई बसों से आय की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि पिछले अप्रैल माह में ई बसों से अच्छी आय हुई है। लोडफैक्टर अर्जित करने में आगरा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।

नगर निगम की स्ट्रीट लाइट की समीक्षा में अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद सर्वे कर आगरा शहर में 219 डार्क स्पॉट चिन्हित किए गए थे जहां पर लाइट लगाने का काम किया गया। मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि शहर में अभी भी कई जगहों पर डार्क स्पॉट बचे हुए हैं उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम के उच्च अधिकारी आगामी दो-तीन दिन में स्वयं सर्वे कर शहर के डार्क स्पॉट चिन्हित करें, वहां पर अच्छी लाइटिंग की जाए। लाइट सौंदर्यी करण की दिशा में भी और अच्छा काम करने की जरूरत है। शहर के मुख्य मार्गो, राष्ट्रीय राजमार्गों और फ्लाईओवर के नीचे फसाड, वार्म इत्यादि तरह की डेकोरेटिव लाइट लगाकर क्षेत्र को जगमग बनाया जाए।मॉडल रोड को लेकर अवगत कराया गया कि पहले चरण में 6 मॉडल रोड पर काम लगभग पूरा हो चुका है। मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि मॉडल रोड के अलावा, सड़कों के बीच डिवाइडर, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, व्हाइट वॉश इत्यादि नगर निगम से जुड़े जो भी कार्य प्रगति पर हैं उन्हें जल्द पूर्ण कराया जाए। BOT पर निर्माणाधीन एवं पुराने शौचालय के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। सभी शौचालयों का इंफ्रा और फैसिलिटी अच्छी होनी चाहिए।

सफाई व्यवस्था की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देख रही है अनुबंध कंपनी द्वारा सभी वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाए। शत प्रतिशत कूड़े का सेग्रीगेशन किया जाए। कूड़ा इधर-उधर ना फेंकने और गंदगी ना करने के प्रति लोगों को जागरूक बनाने हेतु टीम का गठन कर उन्हें क्षेत्र में भेजा जाए। कूड़ा फेंकने या गंदगी करने पर उक्त टीम द्वारा जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। बिना डस्टबिन के शहर में कहीं भी ठेल-ढकेल खड़ी नहीं होनी चाहिए। पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। शहर के अंदर की छोटी-छोटी गलियों और पुराने शहर के क्षेत्र में सफाई की ज्यादा जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी टीम को उनके क्षेत्र में लगाकर एक बार पूरे प्रयास से अच्छी सफाई कराई जाए।

स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम की रैंकिंग में सुधार हेतु एक्शन प्लान पर भी चर्चा की गई। नगर निगम से जुड़ी प्रत्येक कैटेगरी में माहवार एक्शन प्लान बनाने एवं उसी के अनुसार सभी संबंधित विभागों को कार्यप्रयास करने के निर्देश दिये। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर भी सफाई व्यवस्था पर जोर देते कम से कम 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए। ताकि अगर कोई घाट किनारे कूड़ा फेंकते या आग लगाते हुए दिखता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि सफाई के क्षेत्र में अगर शहर को आगे ले जाना है तो सफाई के अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, निर्माण, मशीनरी, विद्युत, पर्यावरण, स्मार्ट सिटी, आईसी इत्यादि सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा तभी हम आगरा को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में ऊपर ला सकते हैं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!