आगरालीक्स …आगरा के 18 केंद्रों पर आज देश भर के टॉप कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी, 18 मई तक चलेगी परीक्षा।
डीयू के कॉलेजों सहित देश भर के कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 15 मई से शुरू हो रहा है। इसके लिए आगरा में 18 केंद्र बनाए गए हैं।
11 हजार छात्र होंगे शामिल
एनटीए के समन्वयक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कमला नगर के प्रिंसिपल क्रष्णकांत द्विवेदी का कहना है कि 15, 16, 17 और 18 मई को 18 केंद्रों पर सीयूईटी यूजी आयोजित की जा रही है। इसमें 11 हजार छात्र शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से परीक्षा होगी, अलग अलग विषयों की परीक्षा शाम छह बजे तक चलेगी। सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया जाएगा।